हिमाचल दिवस पर पांगी में तिरंगा फहराएंगे CM:सभी जिलों में मंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, विक्रमादित्य सिंह ऊना के प्रोग्राम में शामिल होंगे

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस इस बार ट्राइबल एरिया पांगी में मनाया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरंगा फहराएंगे। इसे लेकर सेक्रेटरी जीएडी ने आज अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत सभी जिलों में मंत्रियों द्वारा 15 अप्रैल को झंडे फहराए जाएंगे। बिलासपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ध्वजारोहण करेंगे। मंडी में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांगड़ा के धर्मशाला में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सोलन में इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान झंडा फहराएंगे। लाहौल स्पीति में जगत नेगी फहराएंगे तिरंगा लाहौल स्पीति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सिरमौर के नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, किन्नौर में टीसीपी मिनिस्टर राजेश धर्माणी और हमीरपुर में टूरिज्म डवलपमेंट कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन आरएस बाली झंडा फहराएंगे। 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया हिमाचल बता दें कि 15 अप्रैल को 1948 को हिमाचल अस्तित्व में आया था। लिहाजा इस बार 78वां हिमाचल दिवस मनाने जाएगा। हर बार हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बड़ी घोषणाएं करते हैं। इस बार भी हिमाचल दिवस पर सीएम की घोषणाओं पर प्रदेशवासियों की नजरें रहेगी। 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आए हिमाचल को 25 जनवरी 1950 को ‘ग’ श्रेणी राज्य राज्य बनाया गया। 1 नवंबर 1956 को केंद्र शासित राज्य बना, जबकि 25 जनवरी 1971 को प्रदेश पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *