हिमाचल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर:मरीजों को मिलेगा इलाज, ऑपरेशन-टेस्ट शुरू होंगे, आरडीए दो धड़ों में बंटी

हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। लिहाजा आज आज अस्पतालों में डॉक्टर चार दिन बाद ड्यूटी पर लौटेंगे। इससे मरीजों को उपचार मिल सकेगा। रूटीन जांच, टेस्ट और ऑपरेशन हो सकेंगे। बीते चार दिनों के दौरान इमरजेंसी के अलावा सारे ऑपरेशन टाल दिए गए। अस्पतालों में मरीज परेशान रहे। दूरदराज से आए मरीजों-तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में सेवाएं दीं, लेकिन मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से लौटने के बाद रविवार को सीएम ने रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) को मामले की विस्तृत जांच शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आरडीए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। आरडीए इस जांच में शामिल रहेगा। आगामी रणनीति 3 जनवरी 2026 को होगी। कुछ रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल वापस लेने के पक्ष में नहीं हालांकि, कुछ रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल वापस लेने के फैसले से खुश नहीं है और डॉ. राघव निरूला की बहाली नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने के हक में है। इससे आरडीए दो धड़ों में बंट गई। बीती शाम को आईजीएमसी के बाहर भी डॉक्टर नारेबाजी करते रहे। इससे आईजीएमसी परिसर में माहौल गरमा गया। ऐसे डॉक्टरों का रुख आज देखना होगा। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के अध्यक्ष सोहेल शर्मा और उनके सहयोगियों ने प्रेस को जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है। क्या है पूरा मामला डॉक्टरों की क्या डिमांड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *