हिमाचल में न्यू ईयर पर बर्फबारी का गिफ्ट:कल से स्नोफॉल, मौसम विभाग का अलर्ट; हथियार वाले टूरिस्टों की नो एंट्री

पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस बार उन्हें न्यू ईयर पर बर्फबारी का आनंद मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसम विभाग ने शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा समेत ज्यादा टूरिस्ट प्लेसेज में 31 दिसंबर को बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके बाद ऊंचे इलाकों में तो 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी होने लगेगी। 31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा। वहीं कुल्लू के DC ने मनाली में हथियार लेकर आने वाले टूरिस्टों पर रोक लगा दी है। अगर किसी टूरिस्ट के पास हथियार मिला तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा। सेलिब्रेशन के वक्त कोई हिंसक घटना न हो, इसलिए ये कदम उठाया गया है। न्यू ईयर पर किस टूरिस्ट प्लेस में कैसा मौसम… न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हिमाचल आ रहे तो क्या-क्या करें… हिमाचल आ रहे तो ट्रैफिक से जुड़ी बातें भी जानिए… ———— ये खबर भी पढ़ें… हिमाचल से दिखता चीनी गांव:विदेशी टूरिस्ट नॉट अलाउड; न्यू ईयर पर भीड़ से दूर 5 टूरिस्ट प्लेस, यहां क्या खास, कैसे पहुंचें हिमाचल में टूरिज्म का ट्रेंड बदल रहा है। पहले शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी तक सीमित टूरिज्म अब ऊंचे दर्रों, ट्रेकिंग रूट्स और ऑफ-बीट चोटियों की ओर शिफ्ट हो रहा है। इन जगह, टूरिस्ट विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटीज, नेचुरल ब्यूटी, स्नो स्कूटर और बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *