हिमाचल में मुस्लिमों से ‘जय श्रीराम’ नारे लगवाए जा रहे:रोहिंग्या कहकर डराया, कारोबार बंद करने की धमकी, पुलिस शिकायत के इंतजार में

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग बाजार में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के व्यापारियों को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्हें डराया व धमकाया जा रहा है। वीडियो में युवक खुद भी ‘अस्सलाम वालेकुम’ बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं और सामने वाले को जय श्रीराम बोलने को कहता है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ‘जय श्रीराम’ कहने को मजबूर करने वाला युवक बाजार में दुकानें चला रहे इन युवकों को रोहिंग्या कह रहा है। वह, पूरे ठियोग बाजार में घूम-घूमकर जय श्रीराम बोलता नजर आ रहा है। मगर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को कानों कान खबर नहीं है। पुलिस लिखित शिकायत के इंतजार में है। वहीं जिन दो व्यापारियों को यह युवक जय श्रीराम कहने को बोलता है, वह डरकर दुकान के अंदर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने जैसा प्रयास बता रहे है, क्योंकि भारत का संविधान हर व्यक्ति को धर्म, आस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध धार्मिक नारा बुलवाना असंवैधानिक है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी चुनौती ठियोग बाजार की यह घटना न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी गंभीर चुनौती है। धार्मिक नारे आस्था का विषय हैं, मजबूरी का नहीं। कानून स्पष्ट है- किसी को भी डर, धमकी या दबाव के जरिए धार्मिक पहचान साबित करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ब्रेन सिक करके फेसबुक पेज चला रहा युवक जय श्रीराम बोलने को बाध्य करने वाला युवक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी है। युवक का नाम राहुल शर्मा बताया जा रहा है और वह ठियोग का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने ‘ब्रेन सिक’ नाम से फेसबुक पेज बना रखा है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली: SHO SHO ठियोग श्याम तोमर ने बताया कि उनके पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इसे देखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *