हिमाचल में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर रद्द:10वीं के पेपर में A सीरिज के साथ ‌B सीरिज के कुछ पन्ने बांटे, छात्र हुए परेशान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) की शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रदेश में आज 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। मगर कुछ परीक्षा केंद्रों में बच्चों को A सीरिज के प्रश्न पत्र के साथ B सीरिज के कुछ पेज दे दिए गए। वहीं चंबा के एक स्कूल में आज 10वीं कक्षा के पेपर के दौरान 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का प्रश्न पत्र खोल दिया गया। जैसे ही ये मामला स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यान में आया, बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की कल होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। सूचना के अनुसार, 10वीं कक्षा में छात्रों को A सीरज के प्रश्न पत्र दिए गए, उसमे पेसेज A सीरिज का था और अगला पेज B सीरिज का दिया गया। इससे प्रश्न B सीरिज के प्रश्न पत्र के हिसाब से पूछे गए। इस बच्चे परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि पेसेज कुछ और तथा प्रश्न कुछ ओर ही पूछे गए है। जब यह मामला शिक्षा केंद्रों में टीचर के ध्यान में आया तो बच्चों को सही प्रश्न पत्र देकर पेपर सॉल्व करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया। बताया जा रहा है कि यह गलती प्रश्न पत्र की प्रीटिंग के दौरान की बाइंडिंग करते वक्त हुई है। शिक्षा बोर्ड अब गलती किस लेवल पर हुई। यह पता लगाने में जुट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *