सरसीवां पोस्ट ऑफिस में लोगों के खाते से पैसे गायब:सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 13 लाख की हेराफेरी, पासबुक में हो रही फर्जी एंट्री

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां पोस्ट ऑफिस में कुछ लोगों के खाते से पैसे गायब होने की शिकायत मिली है। हाल ही में 3 लोग इसके शिकार हुए है। जिनके खाते से बिना बताए पैसे निकाल लिए गए। करीब 13 लाख रुपए की हेराफेरी हुई है। पीड़ितों ने सरसीवां थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम जोरापाली निवासी लेनमती सोनवानी बताती है कि उनके खाते से 2,55,000 रुपए अचानक गायब हो गए। वहीं, सरसीवां निवासी बुधराम साहू के खाते से 5,00,000 रुपए की फर्जी एंट्री कर पासबुक में तो दिखाया गया, लेकिन असल में रकम खाते में जमा नहीं हुई। गैर-शासकीय कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका पूर्णिमा पांडेय के खाते में 6,36,162 रुपए जमा थे, लेकिन जब उन्होंने बैलेंस चेक किया, तो सिर्फ 6,161 बचे थे। जब पीड़िता के बेटे आकाश पांडेय ने पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल खीर सिंह सूर्यवंशी से संपर्क किया, तो गैर-शासकीय कर्मचारी खीलेश्वर परमार की संदिग्ध भूमिका सामने आई। पीड़िता के बेटे ने बताया कि खीलेश्वर परमार कई दिनों से पोस्ट ऑफिस नहीं आ रहा था और जब फोन पर उससे बात की गई, तो उसने कहा कि गायब राशि वापस खाते में डाल दी जाएगी। इतना ही नहीं, SMS के जरिए भी झूठा आश्वासन दिया गया कि कल जमा हो जाएगा, आज के लिए रिक्वेस्ट है। जयंत अग्रवाल के खाते से 15 लाख गायब कुछ ही दिनों पहले यहां के एक छोटे दुकानदार जयंत अग्रवाल के खाते से 15 लाख रुपए गायब होने की खबर सामने आई थी। लोग अब अपने खातों की जांच कराने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचने लगे है। खाताधारकों को डर है कि कहीं उनके खाते से भी रकम गायब न हो गई हो। इसी बीच, तीन खाताधारकों ने अपने खातों से लाखों रुपए गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *