हिमाचल में 22-23 को बर्फबारी का अलर्ट:आज और कल खिलेगी धूप; जनवरी में नॉर्मल से 71% कम बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में कल रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होगा। इससे 22 और 23 जनवरी को अच्छी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। खासकर 23 जनवरी के लिए बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 24 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं आज और कल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम साफ बना रहेगा। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के कुछेक क्षेत्रों में ही हल्की बारिश बर्फबारी होगी। अन्य जगह धूप खिलने का पूर्वानुमान है। राहत की बात यह है कि अगले चार दिन तक कोहरे से प्रदेशवासियों को छुटकारा मिलेगा। बीते दो सप्ताह से मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। मगर अगले चार दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा। शिमला से ज्यादा ठंडे हुए मैदानी इलाके कोहरे के कारण मैदानी इलाके शिमला से भी ठंडे हो गए है। शिमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस है, वहीं सुंदरनगर का 1.7 डिग्री, ऊना का 1.4 डिग्री, पालमपुर 1 डिग्री और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है, जबकि दो दिन पहले शिमला व आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग की माने तो कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *