हिमाचल में 3 लड़के यमुना नदी में डूबे:तलाश में जुटे गोताखोर; हरिद्वार से देवता के स्नान करके लौटें, शिलाई के रहने वाले

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में तीन लड़के यमुना नदी में डूब गए। पांवटा साहिब के यमुना घाट के पास पहले एक लड़का नहाने के लिए नदी में उतरा। उसे बचाने के लिए पीछे दो सगे भाई नदी में उतर गए और तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए। यह हादसा आज (मंगलवार) सुबह करीब 11.30 बजे पेश आया। मगर अब तक तीनों लड़कों का सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय प्रशासन ने इनकी तलाश के लिए गोताखोर बुलाए हैं। यमुना घाट के आसपास निरंतर पानी में डुबकी लगाकर लापता लड़कों की तलाश में जुटे हैं। तीनों लड़के शिलाई क्षेत्र के हैं। लोगों ने काफी दूर तक नदी में बहते देखा पुलिस के अनुसार, सबसे पहले अमित (23) पुत्र जोगी राम नदी में नहाने उरा। जैसे ही अमित पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए पीछे कमलेश( 22 ) पुत्र प्रेम सिंह और उसका भाई रजनीश (20) नदी में उतरे। मगर अमित के साथ दोनों सगे भाई भी पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को नदी में काफी दूर तक बहते हुए देखा। हरिद्वार से देवता के स्नान करके लौटे थे तीनों बताया जा रहा कि तीनों लड़के शिलाई के ग्वाली गांव अपने कुल देवता के स्नान के लिए हरिद्वार गए हुए थे। गांव के काफी संख्या में लोग भी देवता के साथ हरिद्वार गए थे। बीती शाम को ही ये लोग पांवटा साहिब पहुंचे। आज सुबह अमित के नदी में नहाने उतरने से यह हादसा हो गया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, DSP मानवेंद्र ठाकुर आदि अफसर मौके पर मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा: SHO SHO पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने बताया- गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी में पानी अधिक होने से सुराग नहीं लग पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *