हिमाचल विधानसभा विंटर सेशन:PM द्वारा घोषित स्पेशल-पैकेज नहीं मिलने पर तपेगा सदन, वजीर रामसिंह पठानिया को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा विंटर सेशन के तीसरे की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। सदन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज को लेकर तपिश देखने को मिलेगी। पीएम की घोषणा के पौने दो महीने बाद भी हिमाचल को स्पेशल पैकेज नहीं मिला है। सत्तापक्ष इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास करेगा, जबकि बीजेपी विधायक केंद्र सरकार से बीते तीन सालों के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए मिली राशि को लेकर सरकार को घेरेंगे। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर, केवल सिंह पठानिया, बीजेपी MLA जेआर कटवाल और दीपराज ने इससे जुड़ा सवाल पूछा था। इसके बाद, सदन में बागवानों को कई सालों से एंटी हेल नेट की सब्सिडी​ नहीं मिलने का मामला भी गरमाएगा। वजीर राम सिंह पठानिया को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की मांग प्रश्नकाल के बाद प्राइवेट मेंबर डे पर चार विधायकों के संकल्प चर्चा को लाए जाएंगे। पहला संकल्प भवानी सिंह पठानियां और केवल सिंह पठानियां का है। इसमें वजीर राम सिंह पठानियां को आजादी के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने व केंद्र सरकार से इस संबंध में सिफारिश करने की मांग सदन के जरिए की जाएगी। वज़ीर राम सिंह पठानिया हिमाचल के कांगड़ा क्षेत्र (तत्कालीन नूरपुर/कोटला) के एक बहादुर राजपूत योद्धा, कोटला राज्य के वज़ीर और अंग्रेज़ों के खिलाफ सबसे शुरुआती सशस्त्र विद्रोहियों में से एक थे। उन्हें कई इतिहासकार 1857 से पहले के प्रथम स्वतंत्रता सेनानियों में गिनते हैं। वज़ीर राम सिंह पठानिया कौन थे? गिरफ्तारी और बलिदान मनरेगा में सुधार की मांग उठाएंगे चंद्रशेखर दूसरा संकल्प, MLA चंद्रशेखर का है। इसमें मनरेगा के समक्ष चुनौतियों और सुधार को लेकर सुझाव दिए जाएंगे। तीसरा संकल्प सुखराम चौधरी है। इस संकल्प के जरिए चौधरी बेसहारा पशुओं के लिए गौशालाएं बनाने की मांग सदन में रखेंगे।चौथा संकल्प इंद्र दत्त लखनपाल ने लाया है। इसमें लखनपाल युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनाने की मांग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *