जयपुर-अजमेर हाईवे को रिंगरोड से जोड़ने के लिए बनी क्लोअर लीफ सोमवार से ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। एनएचएआई ने लोड टेस्ट सफल होने के बाद इसे खोलने की पूरी प्लानिंग कर ली है। 200 करोड़ की लागत से बनी क्लोअर लीफ पर 40-40 टन से ज्यादा वजन के 4 डंपर खड़े कर लोड टेस्ट किया गया, जो सफल रहा। इसका फायदा करीब 30 हजार वाहनों को होगा, जो अब बगरू इंडस्टियिल एरिया से नहीं जाकर क्लोअर लीफ से रिंग रोड पर आ-जा सकेंगे। इससे इनका करीब 5 किमी का चक्कर बचेगा। ये क्लोअर लीफ से सीधे आगरा-टोंक रोड वाली रिंग रोड पर चढ़ सकेंगे। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे जुड़ जाएगा


