हिमाचल CM ने म​​​​​​​नाया जन्मदिन:मंत्री-विधायक और समर्थक ने दी बधाई, ओक ओवर में काटा केट, डाली नाटी​​​​​​​​​​​​​​

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपना 61वां जन्मदिन मनाया। सरकारी आवास ओक ओवर में सुबह से ही बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कैबिनेट मंत्रियों व कांग्रेस विधायकों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से सुक्खू समर्थक मुख्यमंत्री को बधाई देने शिमला पहुंच रहे हैं। ओक ओवर में डाली नाटी CM सुक्खू ने विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके समर्थकों ने ओक ओवर में नाटी भी डाली। समर्थकों की भीड़ की वजह से सीएम सुक्खू सुबह के वक्त विधानसभा भी नहीं जा पाए। जिला कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस पर हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां दर्जनों लोग रक्तदान कर रहे हैं। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यहां देखे मुख्यमंत्री के जन्मदिन सेलिब्रेशन की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *