हिमाचल CM बोले-2 महीनों में 800 जवानों की भर्ती करेंगे:1253 ट्रेनी कॉन्स्टेबल को जॉइनिंग लेटर दिए, चिट्टा सेवन न करने की शपथ दिलाई

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) डरोह कांगड़ा पहुंचकर रोजगार संकल्प मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने ट्रेनी कॉस्टेबल को जॉइनिंग लेटर दिए। इस दौरान सीएम सुक्खू ने 1253 ट्रेनी पुलिस कॉस्टेबल के समर्पित भाव से नौकरी करने को कहा। नव-नियुक्त जवानों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा- ये कांस्टेबल नशे के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल की भर्तियों को याद करते हुए कहा कि उस समय पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी थी, जिससे युवाओं में भारी रोष था। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान सरकार ने भर्ती परीक्षा पुलिस विभाग के बजाय हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाई। इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि अगले दो महीनों में 800 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इससे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा- नव-नियुक्त कांस्टेबल केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 10 वर्ष की सेवा के बाद पूर्व सैनिक को मानद हेड कॉस्टेबल बनाएंगे- CM सीएम ने घोषणा की कि इस वर्ष से पुलिस बल में शामिल सभी पूर्व सैनिकों को 10 वर्ष की सेवा के बाद मानद हेड कांस्टेबल और 15 वर्ष की सेवा के बाद मानद सहायक उप निरीक्षक का पद दिया जाएगा। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए बी-1 परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है, लेकिन सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। सीएम ने कहा- चिट्टा से जुड़े मामलों में 12 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है और अन्य विभागों के कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। अब में 16 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण पीटीसी डरोह के बाद सीएम सुक्खू ऊना के अंब पहुंचे। यहां पर उन्होंने 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सड़क एवं पुल अधोसंरचना सुदृढ़ हुई है, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और अंब उपमंडल में विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। कल घुमारवी जाएंगे सीएम सुक्खू कल सुबह सीएम ऊना से बिलासपुर जिले के घुमारवी जाएंगे। बिलासपुर में वे 69वीं अंडर-19 राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद हैंडबॉल चैम्पियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद घुमारवी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शिमला में कॉपरेटिव बैंक बिल्डिंग का उद्घाटन किया कांगड़ा जाने से पूर्व सीएम सुक्खू ने शिमला के कैंथू में राज्य सहकारी बैंक की नव-स्थापित शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा- कैंथू में बैंक की ब्रांच नहीं थी। उन्होंने स्थानीय विधायक हरीश जनारथा की मांग पर यहां कॉपरेटिव बैंक की ब्रांच का शुभारंभ किया है। इस दौरान सीएम ने कहा- राज्य में सहकारी बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारी बैंक हिमाचल के किसानों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार की जमा राशि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में रखी जानी चाहिए ताकि राज्य में सहकारी बैंकिंग प्रणाली की वित्तीय मजबूती और स्थिरता को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *