हिमालय से आने लगे प्रवासी पक्षी…:छतरपुर के जलाशयों में बढ़े ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क

रनगुंवा बांध क्षेत्र में इन दिनों हिमालय से आने वाले प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। ठंड के मौसम में ये पक्षी छतरपुर जिले के अन्य बड़े जलाशयों के आसपास भी पहुंच रहे हैं। इनमें विशेष रूप से ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क (काली गर्दन वाला सारस) की संख्या अधिक है। इस पक्षी का शरीर सफेद-भूरा होता है, जबकि सिर, गर्दन का ऊपरी भाग, पूंछ और पंख काले होते हैं। इसे जम्मू-कश्मीर का राज्य पक्षी भी माना जाता है। ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क साफ पानी वाले तालाबों, झीलों और बांधों के आसपास रहना पसंद करता है। यह मछलियों, मेंढकों और छोटे जलीय जीवों का शिकार करता है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार इन पक्षियों का आगमन क्षेत्र के अनुकूल पर्यावरण और बेहतर जल गुणवत्ता का संकेत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *