हिरणपुर में हाइवा को बचाने में ट्रेलर हादसे का शिकार:सड़क से 10 फीट नीचे उतरकर पेड़ से टकराया, चालक और खलासी सुरक्षित

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में तारापुर गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पाकुड़ की तरफ से आ रहा 18 चक्का ट्रेलर सामने से तेज गति में आ रहे हाइवा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर सड़क से करीब 10 फीट नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हाइड्रा की मदद से ट्रेलर को निकाला गया पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। एक हाइड्रा की मदद से ट्रेलर को सड़क पर वापस लाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाकुड़-हिरणपुर सड़क पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं। इस कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से गति सीमा की जांच और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *