इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने के चलते रेलवे हिसार-खिड़की-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन सीकर के रास्ते चलेगी। ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी 5 मिनट के लिए ठहराव होगा। सीकर के अलावा जयपुर,सवाईमाधोपुर सहित कई स्टेशन पर ठहराव होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार हवाई सेवाओं के रद्द होने के चलते रेलवे ने यह ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। गाड़ी संख्या 04725,हिसार-खड़की ट्रेन 7 दिसंबर को हिसार से सुबह 5:50 पर रवाना होगी जो सुबह 10:40 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 10:45 पर आगे के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह 10:45 पर खड़की स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04726 खड़की-हिसार ट्रेन 8 दिसंबर को खड़की से शाम 5 बजे रवाना होगी जो 9 दिसंबर को शाम 5:15 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 5:20 पर रवाना होगी जो रात 10:25 पर हिसार पहुंचेगी। यह खबर भी पढ़ें : जयपुर से आज भी इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल:पैसेंजर्स बोले- जाना था पुणे, भेज रहे अहमदाबाद; पैसे खत्म, भूखे-प्यास भटके इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने का सिलसिला आज भी जारी है। जयपुर एयरपोर्ट से आज भी एयरलाइंस ने अपनी 6 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। ये फ्लाइट्स मॉर्निंग शेड्यूल वाली हैं।(पूरी खबर पढ़ें)


