हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर 5 फायर किए,छठवें में पिस्टल अटकी:खुले आसमान के नीचे खा रहा था बिरयानी, पुलिस ने घेरा तो कॉन्स्टेबल को मारी गोली

कोटा में पुलिस पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा का तीन दिन में दो बार आमना-सामना हुआ था। इस दौरान दोनों तरफ से गोली चलाई गई थी। हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा 9 जनवरी को पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। इसके बाद वह खुले आसमान के नीचे बदमाश बिरयानी खा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली। इस पर हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा ने पुलिस पर अपनी पिस्टल से 30 सेकेंड में एक के बाद एक 5 फायर किए। हिस्ट्रीशीटर के फायर से बचने के लिए एक कॉन्स्टेबल ने पत्थर फेंक खुद का बचाव किया। इस बीच एक गोली कॉन्स्टेबल के कान के पास से निकल गई। वहीं छठवें राउंड में आदिल की पिस्टल अटक गई। इस दौरान वह बदमाशों को पुलिस पर फायरिंग करने के लिए उकसाता रहा, लेकिन उसके साथी दीवार कूदकर भागने लगे। तभी पुलिस ने आदिल के पैर में गोली मार दी और उसे पकड़ लिया। वहीं उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग के बाद अमरूदों के बाग में खुले में ठहरा हुआ था
हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा ने सांगोद थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में कैथुनीपोल थाना पुलिस पर 9 जनवरी की रात फायरिंग की थी। फिर मौके से फरार हो गया था। फरारी के बाद वह अपने फूफा के घर पहुंचा। वहां से खाना खाकर और एक कंबल लेकर स्कूटी से मोड़क इलाके में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की तो 10 जनवरी को मोड़क क्षेत्र में ट्रेस हुई। मोड़क में टीपू बदमाश ने आदिल मिर्जा के रहने की व्यवस्था अमरूदों के बाग में करवाई थी। जहां खुले आसमान के नीचे टेंट और गद्दों की व्यवस्था की गई थी। पुलिस को लोकेशन पूरी तरह कंफर्म होने के बाद 11 जनवरी को मोड़क थाना पुलिस और सांगोद थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। जहां फिर से हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने उसे सरेंडर के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं किया। पुलिस व हिस्ट्रीशीटर के बीच 30 से 35 फीट की दूरी
पुलिस टीम ने 11 जनवरी दोपहर 12 बजे के आसपास अमरूदों के बाग को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले मोड़क थाने के कॉन्स्टेबल चमन गुर्जर सिविल ड्रेस में अमरूदों के बाग के अंदर पहुंचे। अमरूद के पेड़ के पास दीवार पर बैठे चारों बदमाश बिरयानी खा रहे थे। वहां मौजूद टीपू नाम के बदमाश ने चमन गुर्जर को पहचान लिया और आदिल मिर्जा से कहा कि यह मोड़क थाने का आसूचना अधिकारी है। इतना सुनते ही आदिल मिर्जा और उसके साथी भागने के लिए दीवार की तरफ मुड़े। कॉन्स्टेबल चमन ने हिस्ट्रीशीटर से सरेंडर करने को कहा। पुलिस व हिस्ट्रीशीटर के बीच 30 से 35 फीट की दूरी थी। हिस्ट्रीशीटर ने गोली चलाई, कॉन्स्टेबल ने पत्थर फेंक किया बचाव
आदिल मिर्जा ने पिस्टल निकालकर 30 सेकेंड में पांच राउंड फायर किए। बचाव में कॉन्स्टेबल चमन ने वहां आसपास पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर फेंकने से आदिल का निशाना चूक गया। एक गोली चमन के कान से पास से होकर गुजरी। इस बीच दाईं तरफ खड़े मौके सांगोद सीआई अनिल ने आदिल को फायरिंग नहीं करने के लिए चेताया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इधर कॉन्स्टेबल चमन गुर्जर के फेंका एक पत्थर आदिल मिर्जा के मुंह पर लगा। आदिल ने फिर से फायर करने की कोशिश की, लेकिन छठवें राउंड में आदिल की पिस्टल अटक गई। दीवार कूदकर भागने की कोशिश करता रहा, घबराकर हाथ किए खड़े
आदिल मिर्जा बार-बार दीवार कूदकर भागने की कोशिश करता रहा। इसी दौरान दाहिनी ओर खड़े सांगोद थाना अधिकारी अनिल कुमार ने आदिल मिर्जा के पैर में गोली मार दी। घायल आदिल साथियों से चिल्लाकर कहता रहा- “गोली चलाओ, गोली चलाओ”, लेकिन उसके साथी पत्थर की दीवार कूदकर भाग निकले। आदिल की सिक्स पॉकेट पेंट में कारतूस भरे हुए थे। पिस्टल से गोली नहीं चलने पर आदिल घबरा गया। वह बीपी और शुगर का मरीज है। इसी घबराहट में उसने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने मौके पर ही आदिल मिर्जा को धर दबोचा। वहीं पीछा करते हुए उसके अन्य बदमाशों फैजल, फय्यूम, अलफेज बदमाशों को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कई पुलिस थानों की टीम ने घेरकर पकड़ा
मोड़क थाने के एसएचओ सज्जन कुमार ने बताया- घटनास्थल को मोडक थाना पुलिस, सांगोद पुलिस डीएसपी रामगंजमंडी और सभी काॅन्स्टेबलों ने चारों तरफ से घेर लिया था। आगे मोड़क थाने के कॉन्स्टेबल चमन और शिवम, सांगोद थाने के विनोद और सोनू थे। सांगोद थाना अधिकारी अनिल कुमार की गोली से वह पकड़ा गया। वहीं हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के घर पर तहसीलदार ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा किया है। मकान को जल्द तोड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *