हृदय रोगी प्राचार्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत:प्राचार्य का ट्रांसफर आदेश रद्द, पेंड्रा स्कूल में ही रहेंगे पदस्थ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हृदय रोग से पीड़ित एक प्राचार्य को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश को निरस्त कर दिया है। स्कूल शिक्षा सचिव ने स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के प्राचार्य विजय कुमार वर्मा का ट्रांसफर प्रभारी बीईओ पेंड्रा के पद पर किया था। इस आदेश के खिलाफ वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और स्वातिरानी सराफ ने कोर्ट में दलील दी कि वर्मा हृदय रोग से पीड़ित हैं। वे बीईओ पद की कठिन ड्यूटी नहीं कर सकते। साथ ही, उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रभारी बीईओ रविंद्रनाथ चंद्रा के स्थानांतरण पर भी कोर्ट का स्टे आदेश है। हाईकोर्ट ने दो कारणों से याचिका स्वीकार की। पहला, याचिकाकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति और दूसरा, मौजूदा बीईओ के ट्रांसफर पर स्टे। कोर्ट ने वर्मा को पुनः स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में प्राचार्य पद पर बहाल करने का आदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *