हेडमास्टर-टीचर नहीं जानते 11-12 की स्पेलिंग:बलरामपुर में प्राइमरी स्कूल के बच्चों को नहीं मालूम CM कौन, शिक्षक बोले- GK की किताब से पढ़ा देंगे

बलरामपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हेडमास्टर-टीचर Eleven, Eighteen-Nineteen की स्पेलिंग नहीं बता पा रहे हैं। स्कूल के बच्चों को नहीं पता कि छत्तीसगढ़ का CM कौन है। हेडमास्टर को कलेक्टर, डीईओ का नाम नहीं मालूम। एक टीचर भी CM का नाम नहीं बता सके। दरअसल यह वीडियो कुसमी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मड़वा के घोड़ासोत के प्रायमरी स्कूल का है। यहां बच्चों को पढ़ाने के लिए हेडमास्टर और दो टीचर पोस्टेड हैं। जो बेसिक बाते भी नहीं बता पा रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो DEO डीएन मिश्रा ने जांच कराने की बात कही है। बता दें कि टीचर यहां 5 साल से पढ़ा रहे हैं। 60 बच्चों का भविष्य इन्हीं 3 टीचर्स के भरोसे है। हेडमास्टर को नहीं मालूम जिले के कलेक्टर का नाम वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब टीचर से छत्तीसगढ़ के CM और राष्ट्रपति का नाम पूछा तो वे नहीं बता सके। हेडमास्टर जखरियस केरकेट्टा को बलरामपुर जिले के कलेक्टर और डीईओ का नाम भी नहीं मालूम है। हेडमास्टर बोले- कलेक्टर-एसपी, डीईओ का नाम भूल गए हेडमास्टर जखरियस केरकेट्टा ने बताया कि वे बलरामपुर जिले के निवासी हैं, लेकिन उन्हें कलेक्टर, एसपी और डीईओ का नाम नहीं पता है। हेडमास्टर ने कहा कि वे भूल गए हैं। वे छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री का नाम भी नहीं बता सके। किताब खरीद कर पढ़ा देंगे- हेडमास्टर बलरामपुर जिले के घोड़ासोत प्रायमरी स्कूल में बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां युक्तियुक्तकरण में हेडमास्टर के साथ दो टीचर पोस्टेड किए गए हैं। टीचर भी छत्तीसगढ़ के सीएम, शिक्षामंत्री और जिले के अधिकारियों का नाम नहीं बता सके, तो वे बच्चों को क्या पढ़ाएंगे, इस सवाल पर हेडमास्टर जखरियस केरकेट्टा ने कहा कि जीके (जनरल नॉलेज) की किताब मिलती है, उससे पढ़ा देंगे। DEO बोले- जांच कराएंगे बलरामपुर DEO डीएन मिश्रा से बच्चों की स्थिति को लेकर सवाल किया गया, तो मिश्रा ने कहा कि कुछ नहीं कहना है। बच्चे जनरल नॉलेज पढ़ेंगे। शिक्षकों की स्थिति पर सवाल करने पर डीईओ ने कहा कि वे जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 48% स्कूलों में कंप्यूटर नहीं:11वीं के लिए लैब नहीं, स्टूडेंट्स को नहीं मालूम संविधान किसने बनाया; 32% बच्चों को चिढ़ाते हैं क्लास-मेट्स छत्तीसगढ़ के 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को नहीं पता कि संविधान कैसे बना? संविधान बनाने वालों में कौन-कौन शामिल हैं? संविधान में राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कौन से विचार और आदर्श शामिल किए गए हैं? सिर्फ 37% बच्चे ही बायोलॉजिकल चेंज को समझ पाते हैं। 33 फीसदी स्कूलों में 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए लैब नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *