खड़गपुर| झाड़ग्राम जिला के बिनपुर दो नंबर ब्लॉक के भुलाबेदा इलाके में पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल पर कठपुतली नृत्य के माध्यम से वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कठपुतली नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों को हेपेटाइटिस के चपेट में आने से बचने की बारीकियों को समझाया गया। कठपुतली नृत्य के जरिए हेपेटाइटिस बी और सी वायरस के बारे में जागरूकता बढ़ाई गयी। हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि हेपेटाइटिस से बचने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। स्वच्छ पानी का उपयोग करें, गंदगी को न फैलने दें। इस कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य ने मुख्य आकर्षण का काम किया। इन विधाओं के जरिए ग्रामीणों को सरल और प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया।


