डुमरिया में शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रह

डुमरिया| डुमरिया के पुराने अस्पताल भवन परिसर में रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास और डुमरिया के ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 पुरुष और 4 महिलाओं ने रक्तदान किया। कुल 67 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। ब्लड कलेक्शन हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल रांची के चिकित्सा कर्मी व डॉक्टरों द्वारा किया गया। मौके पर डुमरिया के ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदीना, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो, कोषाध्यक्ष गोमा महतो, सचिव मो अफरोज, सहसचिव मृत्युंजय दंडपात, मृत्युंजय महतो, सोमा महतो, सुनील महतो, असीम गोप, अवनी साव, बेहुला नायक, अशोक साव, चिंतामनी चौधरी, रंगलाल महतो आदि उपस्थित थे। खड़गपुर| खड़गपुर शहर के साउथ साइड इलाके में स्थित आंबेडकर पार्क में डोमा परिसंघ की ओर से जरुरतमंद लोगों में शीत वस्त्र वितरण किया। डोमा परिसंघ के स्टेट प्रेसिडेंट वासुदेव मंडल, स्टेट जनरल सेक्रेटरी रकिया बीबी उर्फ लक्ष्मी सहित कइ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान तीस सौ से अधिक जरुरतमंद लोगों में शीत वस्त्र वितरण किया गया। डोमा परिसंघ की स्टेट जनरल सेक्रेटरी रकिया बीबी उर्फ लक्ष्मी का कहना है कि उनका संगठन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डोमा परिसंघ के मुखिया उदित राज के बताए गए मार्ग पर चलकर समाज में भेदभाव को मिटाने के लिये काम कर रहे हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि समाज में दलित समुदाय का व्यक्ति सिर उठाकर जी सके और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *