नरसिंहगढ़ साप्ताहिक हाट में मसाला व्यापारी से लूट, भुजाली के बल पर बैग ले भागे बदमाश

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ रविवार को नरसिंहगढ़ साप्ताहिक हाट में शाम करीब 6 बजे अदरक-लहसुन- मसाला के एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई। पांच की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने पैसे की थैली समझकर हिसाब-किताब की कॉपी और कुछ चेंज राशि से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूछताछ कर जांच शुरू की। पीड़ित मसाला व्यापारी पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के काशीडांगा गांव निवासी पतित चंद्र दत्ता ने बताया कि वे हर सप्ताह नरसिंहगढ़ साप्ताहिक हाट में अदरक, लहसुन, प्याज व मसाले की दुकान लगाते हैं। उनके साथ 5-6 स्टाफ भी काम करते हैं। दुकान बंद करने के दौरान करीब शाम 6 बजे 20 से 30 वर्ष के पांच युवक, जिनके चेहरे को ढंके हुए थे, अचानक दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक ने स्टाफ के गले पर भुजाली सटा दी और पैसे की थैली समझकर कॉपी व चेंज रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि लुटेरों के ध्यान भटकने के दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग दूसरी ओर रख दिया था, जिससे बड़ी रकम बच गई। लूटे गए बैग में केवल चेंज रुपए ही थे। थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *