हेमंत सरकार 2.0 का पहला बजट…:झारखंड के बजट में हेमंत सोरेन सरकार की वो बड़ी घोषणाएं, जो आप पर सीधा असर डालेंगी

28 फरवरी 2025
4 बड़ी घोषणाएं टूरिस्ट सर्किट देवघर, बासुकीनाथ, पारसनाथ, रजरप्पा, ईटखोरी के लिए हेली शटल शुरू होगी। 140 करोड़ रुपए से किसानों को मिनी ट्रैक्टर, पावर ​टीलर, पंप सेट जैसे कृषि यंत्र दिए जाएंगे। हजारीबाग, रांची, धनबाद, दुमका और पलामू में लॉ कॉलेज खोलने की भी बजट में घोषणा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर करने के लिए भी जल्दी ही नियुक्ति होगी। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत 1200 किलोमीटर से अधिक सड़कें अपग्रेड होंगी। 10 उच्चस्तरीय पुल बनेंगे। इनमें फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए इसकी मरम्मत भी की जाएगी। झारखंड मिलेट मिशन के तहत एक लाख किसानों को अनुदान दिया जाएगा। वहीं युवाओं को मछली पालन का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। लैंप्स और पैक्स के लिए 118 गोदाम भी बनाए जाएंगे । इसके लिए 259.52 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर, धनबाद व दुमका में तीन टेक्निकल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी। वहीं जमशेदपुर, गुमला और साहिबगंज में नए राजकीय विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। जमशेदपुर, गुमला, साहिबगंज व रांची या खूंटी में इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार दिया जाएगा। इसके लिए रांची में रिम्स-टू खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इसके अलावा खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ये कॉलेज पीपीपी मोड पर खुलेंगे। 4. इंफ्रास्ट्रक्चर: 1200 किमी सड़कें अपग्रेड होंगी 3. कृषि: मिलेट मिशन में 1 लाख किसानों को अनुदान 2. ​शिक्षा: 4 इंजीनियरिंग कॉलेज, 3 तकनीकी विवि 1. स्वास्थ्य: छह मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, रिम्स-टू भी अबुआ बजट 2025-26 पिछले साल से… 16,500 करोड़ ज्यादा करोड़ का कुल बजट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *