रांची|राज्य सरकार के 2025-26 के योजना बजट को देखें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबसे पावरफुल हैं। राज्य का कुल बजट 1,45,400 रु. का है। इसमें 91,742 करोड़ योजना बजट है। सीएम के विभाग के पास 40,687.71 रुपए हैं। यानी 44.35%। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दूसरे नंबर पर हैं। कटौती के बाद भी दीपिका के जिम्मे 15,702 करोड़ का बजट है। तीसरा स्थान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का है। इनके विभाग को 9196.59 करोड़ रुपए का बजट मिला है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन चौथे स्थान पर हैं। इनके विभागों का कुल बजट 6265 करोड़ है। झामुमो कोटे के मंत्रियों में पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को 4760 करोड़ और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग को 4620 करोड़ रु. का बजट मिला है।
संजय प्रसाद यादव विभाग- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग। कांग्रेस: ~29,292.59 करोड़ हिस्सा मिला (31.92%) झामुमो: बजट में ~61,627 करोड़ मिले (67.71%) शिल्पी नेहा तिर्की विभाग- कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग। चमरा लिंडा विभाग- एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। इरफान अंसारी विभाग- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य और आपदा प्रबंधन। योगेंद्र प्रसाद विभाग- पेयजल स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग। सुदिव्य कुमार विभाग- नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा, खेल, पर्यटन व युवा दीपिका पांडेय सिंह विभाग- ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग। हफीजुल हसन विभाग- जल संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। करोड़ रुपए राधाकृष्ण किशोर विभाग- वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास और संसदीय कार्य। रामदास सोरेन विभाग- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, निबंधन विभाग। दीपक बिरुआ विभाग- राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग। विभाग- कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।


