हेमू कालानी नगर में आज गीता जयंती महोत्सव

राजनांदगांव| विश्व के सबसे बड़े धर्मशास्त्र भगवत गीता की जयंती पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत कंवरराम सेवा समिति द्वारा हेमू कालानी नगर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य पृथ्वीराज परियानी ने बताया कि भगवत गीता मनुष्य जन्म को मोक्ष प्रदान करने का ग्रंथ है, जिसमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए ज्ञान का वर्णन है इसमें हमें कर्म, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश श्रीकृष्ण जी देते हैं। संत कंवर राम समिति के वासुदेव मोटलानी एवं विजय परियानी ने बताया कि इस अवसर पर एक दिसंबर को शाम चार से पांच बजे शोभा यात्रा सतराम धाम झंडा साहब गली नंबर 3 से निकलेगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश एवं भगवत गीता का ग्रंथ माथे मे लेकर चलेगी। रात्रि 8 से 10 बजे तक झंडा साहब गली नंबर 3 में भागीरथ विश्वकर्मा जी द्वारा गीता पर सत्संग का व्याख्यान किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसादी का आयोजन होगा। मन्नूमल मोटलानी एवं आवतराम तेजवानी ने उपस्थिति की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *