हेमू कालानी शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर संपन्न

बांसवाड़ा| देश की आजादी के सबसे युवा शहीद हेमू कालानी का शहीदी दिवस सिंधी समाज की ओर से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत हेमू कालानी तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सिंधी समाज अध्यक्ष अनिल मेठानी, हरीश लालवानी, विजय छाबड़ा, सुनील कालरा, विनोद खत्री, प्रदीप संतवानी, रतन आसवानी, पूनम सोतानी, मुस्कान छाबड़ा, रेखा आरतानी, दीपक माखीजा, हितेश आरतानी, दिलीप आसवानी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रतलाम रोड स्थित वाटिका में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर समाज के कमलेश हेमनानी, जीतू लालवानी, अशोक हरियाणी, नीलेश लखानी, गुलशन वाधवानी, नरेश खानवाई, निमेष हरियाणी, धर्मेश माधवानी, गायत्री माधवानी, विजय छाबड़ा सहित अन्य कई समाजजनों ने रक्तदान किया। प्रवक्ता गिरधारी वाधवानी ने बताया कि सोनू अग्रवाल, राधिका प्रियानी, भूमिका बोधवानी, अंकिता सहित समाज कई महिलाओं ने सेवाएं दी। वहीं, अपना परिवार संस्थान, न्यू उत्सव फाउंडेशन और कृष्णा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों को जयपुर फुट ट्राई साइकिल, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *