रायगढ़ | रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महा पल्ली में कवि और शिक्षाविद स्व. हेम सुंदर गुप्त की 111वीं जयंती मनाई गई। उनके मूर्ति स्थल पर भतीजे दशरथ गुप्त, शेष चरण गुप्त, टीकाराम प्रधान, प्राचार्या जे. सुजाता राव एवं स्टाफ ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों को हेम सुंदर गुप्त के योगदान की जानकारी दी गई। साथ ही शाला भवन के जीर्णोद्धार और संवर्धन के लिए संकल्प लिया गया।


