होली के दिन छेड़छाड़ और मारपीट, युवक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रायगढ़ महिला थाना रायगढ़ ने होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। 4 मार्च को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव निवासी बृजेश मंहत (26 वर्ष) नहाने के दौरान उसके पास घुसा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने युवती को हाथ और थप्पड़ मारे। शोर मचाने पर मौके पर आई पीड़िता की मां और पिता के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की और भाग गया। महिला थाना के नव पदस्थ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बृजेश दास मंहत पिता सुकरीत दास मंहत निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *