हेरिटेज निगम:अब हर 7 दिन में होगी सफाई व्यवस्था की जांच; वार्ड प्रभारी व सीएसआई का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण पर टेस्ट

स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 को लेकर हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण हसीजा ने बुधवार को सिविल लाइन जोन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयुक्त अरुण हसीजा ने सिविल लाइन जोन के एक-एक वार्डों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि अब हर सात तीन में सफाई व्यवस्था की जांच होगी। उन्होंने सभी वार्डों में दो बार सफाई होने, ओपन कचरा डिपो को पूर्णतः खत्म करने और सड़क पर गंदगी नहीं फैलने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि वार्डों में स्थित सभी छोटी बड़ी कॉलोनियों में हूपर जाएं। आमजन कचरा सड़क पर नहीं फैलाएं। इसके लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाएं। साथ ही कॉलोनियों में बीट सफाई कर्मचारी लगाएं जाएं। इससे स्थानीय निवासियों को भी अपनी कॉलोनी के सफाई कर्मचारी का नाम पता हो। वहीं, जोन इलाके में स्कूल और अस्पताल में भी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हों। इसका मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक लगातार निरीक्षण कर मौके की रिपोर्ट जोन उपायुक्त को करें। आयुक्त ने सभी वार्ड प्रभारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मानकों के आधार पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड प्रभारी व सीएसआई का स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों पर आधारित टेस्ट भी लिया जाएगा। इससे कि वार्डों में सफाई व्यवस्था मजबूत की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *