जेडीए ने प्रवर्तन शाखा ने नेवटा और खटवाड़ा में बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके अलावा जोन-12 में निजी खातेदारी करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर 4 अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया जोन-11 में नेवटा में खसरा नं. 1317, 1365 से 1369, 1398, 1401, 1409 और खटवाड़ा में खसरा नं. 1104, 1105 करीब 90 बीघा जेडीए स्वामित्व जमीन पर स्थानीय काश्तकारों ने कच्चे-पक्के मकान, टिनशेडनुमा निर्माण, झुग्गी-झोपड़ियां, तारबंदी कर अवैध कब्जा कर रखा था। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी और जोन प्रवर्तन अधिकारी भवानी सिंह तंवर की मौजूदगी में उपायुक्त जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाकर जेडीए सम्पत्ति के बोर्ड लगवाए। इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ रुपए है। जोन-12 अवैध कॉलोनी बसाने के लिए सड़कें बनाई, तोड़ी जेडीए ने जोन-12 में शिवाड़ फाटक के पास 3 बीघा, दीनदयाल उपाध्याय स्मारक, धानक्या रेल्वे फाटक के पास 2 बीघा, हिम्मतपुरा में 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि और ग्राम झाझरिया, एस.टी.पी. प्लान्ट के सामने 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन मिट्टी-ग्रेवल, सीमेन्ट के ब्लॉक की सड़कें व अन्य अवैध निर्माणकिया जा रहा था। सूचना मिलने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते अवैध निर्माण धवस्त किए।


