हेरिटेज स्ट्रीट…नए साल पर जगमगाया ‘विरासत मार्ग’

अमृतसर| नए साल की पूर्व संध्या पर अमृतसर की ऐतिहासिक हेरिटेज स्ट्रीट पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्री हरमंदर साहिब के मुख्य मार्ग पर स्थित शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक नए साल का स्वागत करने के लिए उमड़े। पूरी हेरिटेज स्ट्रीट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे इस प्राचीन मार्ग की भव्यता और बढ़ गई है। नए साल की इस शाम को यादगार बनाने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए सैलानी भी भक्ति और उल्लास के इस संगम का हिस्सा बने। संगत ने शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *