अमृतसर| ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को श्री दरबार साहिब हेरिटेज स्ट्रीट समेत अन्य इलाकों से अवैध रूप से लगाई रेहड़ियां हटाई। इससे पहले ट्रैफिक इंचार्ज एसआई जसपाल सिंह ने शेरा वाला गेट और घी मंडी चौक में जाकर दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के ड्राइविंग न करने की चेतावनी दी। बाद दोपहर एसआई जसपाल अपनी टीम के साथ दरबार साहिब हेरिटेज स्ट्रीट और टाउन हाल पहुंचे। जहां फड़ी समेत अन्य सामान लगाकर कुछ लोग बैठे थे टीम की उन्हें हटवाया।


