हेल्थ एम्प्लॉइज एसोसिएशन की बैठक में चंडीगढ़ रैली पर चर्चा

अमृतसर| सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की नुमाइंदगी करने वाले संगठनों के संयुक्त मोर्चे और हेल्थ एम्प्लॉइज एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक हुई। बैठक की अगुवाई बाबा शमशेर सिंह कोहरी, बाबा मलकीत सिंह भट्टी और गुरदेव सिंह ढिल्लों ने की। बैठक में 7 अगस्त को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स के संयुक्त मंच की ओर से सरकार के खिलाफ प्रस्तावित बड़ी रैली में भागीदारी और उसे सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार के रवैये की निंदा करते हुए कर्मचारियों से आंदोलन को अंत तक जारी रखने की तैयारी रखने की बात कही और आर-पार की लड़ाई का संकल्प दोहराया। रैली के लिए गाड़ियों की व्यवस्था हेतु अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बलदेव सिंह झंडेर, अशोक कुमार शर्मा, गुरप्रीत सिंह संधू, सुखदेव सिंह भुल्लर, दलबीर सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह तुंग, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *