हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब:पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दी शुभकामनाएं, लिखा- आप हमेशा तरक्की पर रहें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज शादी की सालगिरह है। सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उन्हें सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, “आज का दिन हमारी जिंदगी का खास दिन है, एनिवर्सरी मुबारक, मान साहब।” डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है, “शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे दोस्त… आपकी खुशियां बनी रहें… मैं प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा तरक्की पर रहें… आज हमारे जीवन का एक विशेष दिन है। हैप्पी एनिवर्सरी, मान साहब।” 2022 में हुई थी चंडीगढ़ में शादी साल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। भगवंत मान पंजाब के सीएम बने थे। इसके बाद, सात जुलाई 2022 को वह शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हुई थीं। अब कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। तीन महीने पहले ही उन्होंने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। यह मान की दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया है। पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं, जो विदेश में रहते हैं। हरियाणा की है डॉ. गुरप्रीत कौर
सीएम भगवंत मान की पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में तीन बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद, वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। सीएम पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं। वहीं, अब वह सीएम के साथ सक्रिय दिखती है। जालंधर उपचुनाव में तो उन्होंने खुद कैंप हाउस तक संभाला हुआ था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *