लुधियाना| सोमवार को हैबोवाल के इलाके राजौरी गार्डन में एक नशा तस्कर के घर को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा गया। सोमवार को पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की अगुवाई में टीम राजौरी गार्डन पहुंची। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अमृत सिंह नाम के व्यक्ति के घर को तोड़ा। सीपी चाहल ने बताया कि आरोपी पर नशा व हथियारों की तस्करी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अब 2 साल से आरोपी यहां नहीं रह रहा।


