टोंक| पीएम श्री राउमावि कोठी नातमाम टोंक में मंगलवार को हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। इसमें कमजोर दृष्टि वाले 12 छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रधानाचार्य शंकर शंभू गोगवाल की ओर से निशुल्क चश्मों का वितरण किया। इस दौरान पीएम श्री प्रभारी सियाराम मीणा, स्वास्थ्य शिविर प्रभारी बेनी प्रसाद सोनी, सीताराम सोनी, शिवराज बैरवा, निधि शर्मा, मोनिका शर्मा, हरिराम बड़ीवाल आदि उपस्थित थे। उप प्रधानाचार्य डॉ. ममता मीना ने चिकित्सकों का अभिनंदन किया।


