बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट ने आंतरिक संसाधनों एवं सुदृढ़ तकनीकी दक्षता के बल पर हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार-2 का सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार कर उसे पुनः परिचालन में लाया गया। यह उपलब्धि संयंत्र की आत्मनिर्भरता, नवाचार क्षमता तथा प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय का सशक्त उदाहरण है। ब्लास्ट फर्नेस विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जीर्णोद्धारित हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक अनूप कुमार दत्त द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाया गया।


