हॉस्टल स्टाफ को बांटे कपड़े और कंबल

जालंधर| कन्या महाविद्यालय की ओर से संस्थान के हॉस्टल स्टाफ को कंबल और कपड़े वितरित किए गए। साथ ही कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए केएमवी ने सुनिश्चित किया कि स्टाफ सदस्यों को कंबल व कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन और स्टाफ ने मेस में सेवा देने वाले कर्मचारियों से संवाद भी किया। प्रोफेसर डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की सार्थक पहलों के माध्यम से कन्या महाविद्यालय सांस्कृतिक उत्सवों को मानवीय मूल्यों के साथ जोड़ते हुए छात्रों एवं स्टाफ में सामाजिक उत्तरदायित्व और दान की भावना को सुदृढ़ करता है तथा केएमवी परिवार के भीतर आत्मीय संबंधों को और मजबूत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *