हॉस्पिटल का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

लुधियाना| कायाकल्प टीम ने वीरवार को सिविल हॉस्पिटल लुधियाना का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन जांच की। टीम ने एमरजेंसी कक्ष, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, ब्लड बैंक और जच्चा-बच्चा वार्ड सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया। मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा प्रबंधन और पर्ची बनवाने की प्रक्रिया की जांच की। ब्लड बैंक में आधुनिक मशीनों और रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को भी परखा। गायनी वार्ड, निक्कू वार्ड, और अन्य प्रमुख विभागों का निरीक्षण करते हुए मेडिकल अफसरों को एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल ड्रग लिस्ट रखने की हिदायत दी गई। सफाई और सेनिटेशन का रिकॉर्ड भी जांचा गया। टीम ने अस्पताल स्टाफ को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और तय मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *