होंठों पर पिगमेंटेशन से बचने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

लुधियाना। होंठों की स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है, जिससे होंठ डार्क नजर आने लगते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे रोकने और होंठों को नैचुरल खूबसूरती देने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित देखभाल और स्वस्थ आदतों को अपनाकर पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और होंठों की खूबसूरती बनाए रख सकती हैं। होंठों को हमेशा मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड रखें : {होंठों पर पिगमेंटेशन का मुख्य कारण सूर्य की हानिकारक किरणें हो सकती हैं। होंठों पर एसपीएफ युक्त लिप बाम लगाएं। {होंठों को हमेशा मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड रखें। पानी ज्यादा पिएं और विटामिन ई युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। {हाइड्रेटेड लिप बाम का इस्तेमाल करें। बाजार में मिलने वाले लिप बाम में एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन या रोज़ वाटर होता है। आप चाहें, तो घर पर भी कोको बटर के साथ लिप बाम बना सकते हैं। {हफ्ते में एक बार होंठों को हल्के से स्क्रब करें। यह डेड स्किन हटाने और होंठों की चमक बढ़ाने में मदद करता है। {सस्ते और केमिकल युक्त लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स चुनें। {आहार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी युक्त फूड्स शामिल करें। यह होंठों की रंगत सुधारने में मदद करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *