यूपीएसएसएससी मेंस परीक्षा 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी

भास्कर न्यूज| लुधियाना। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती मेंस परीक्षा 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी 15 जनवरी 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, उसके बाद लिंक को हटा लिया जाएगा। इस प्रकार, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित तिथि से पहले उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें। यह परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जो सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक चली। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 530 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 529 पद ऑडिटर और 1 पद सहायक लेखाकार के लिए निर्धारित किए गए हैं। हाल ही में यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की भी जारी की गई थी। परीक्षा के लिए आपत्तियां उठाने का समय 31 दिसंबर 2024 तक था। अब यूपीएसएसएससी द्वारा ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स {सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। {होमपेज पर महत्वपूर्ण घोषणा टैब पर क्लिक करें। {ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेंट उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें। {उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। {भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *