लुधियाना। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, दक्षिण मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं/12वीं या आईटीआई की डिग्री के साथ राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में भाग लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आरक्षित श्रेणियों के लिए 250 रुपए और अन्य के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.g ov.in पर जाना होगा। वहां पर अप्लाई बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक डिटेल्स भरकर फॉर्म जमा करना होगा और प्रिंटआउट निकालकर रखना होगा। उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्पोर्ट्स ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डी के पद पर ग्रेड पे 1800 और ग्रुप सी के लिए 2000 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।


