होटल्स में वेटर/हाउसकीपर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हो:टूरिज्म विकसित राजस्थान को लेकर लिए उदयपुर में बैठक, ​दिए सुझाव

उदयपुर में टूरिस्ट की बूम रहती है लेकिन टूरिज्म से जुड़े कई विषयों पर काम करने की जरूरत है। इनमें सबसे अहम है कि इस सेक्टर से जुड़े कर्मचारियों की न्यूनतम योग्यता के मापदंड की अनिवार्यता होनी चाहिए।
यह बात आज उदयपुर में शास्त्री सर्कल स्थित आरटीडीसी होटल कजरी में पर्यटन से संबंधित लोगों ने बताया विकसित राजस्थान @ 2047 का रोड मैप परामर्श कार्यक्रम के दौरान सामने आई। इस कार्यक्रम में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स, गाइड्स, ट्रैवल एजेंट्स एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। इसमें प्रमुख रूप से सुझाव दिया गया कि होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट हो या होटल में वेटर/हाउसकीपर इन सबके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण को अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि यहां आने वाले टूरिस्ट के बीच सकारात्मक और अच्छा रिव्यू जाएगा और इसका फायदा भी इस शहर को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के विजन, भावी योजनाओं, नीति निर्धारण, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास एवं पर्यटन की गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनीता सरोच ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दीर्घकालिक पर्यटन विकास के लिए व्यवहारिक सुझाव प्राप्त करना तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नीतियों का निर्माण करना रहा। हितधारकों ने पर्यटन क्षेत्र को भावी पीढ़ी से जोड़ने के लिए दीर्घकालिक एवं समावेशी नीतियों की आवश्यकता, पर्यटन के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसे मूल शिक्षा का हिस्सा बनाए जाने जैसी जरूरतें बताई। कार्यक्रम से प्राप्त सुझावों को विकसित राजस्थान के रोडमैप में शामिल कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना सहित होटल एसोसिएशंस, गाइड्स, टूर ऑपरेटर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ये खबर भी पढ़े…. ‘पेपर लीक में बाबूलाल कटारा के साथ कई नेता शामिल’:सांसद राजकुमार रोत ने गिनाए नाम, बोले-वॉशिंग मशीन में धुल गए ‘मालवीया’ के दाग राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद और भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत ने तीखा हमला बोला है। (पूरी खबर पढ़े…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *