होटल में लड़कियों से करवाया जा रहा था गलत काम, मालिक सहित 11 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पेठे वाले बाजार दीप स्टे होम के नाम के होटल में रेड कर मालिक, मैनेजर सहित 11 सदस्यों को काबू किया है। जिसमें सात लड़कियां शामिल है, जिनसे होटल मालिक और मैनेजर गलत धंधा करवाते थे। रेड के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान, 25 हजार रुपए और डायरी बरामद हुई। एसीपी साउथ प्रवेश चौपड़ा ने बताया कि यह कार्रवाई 9 जनवरी की रात को की है। गुप्त सूचना पर एसएचओ नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ रेड करके 7 लड़कियों और होटल मालिक, मैनेजर सहित 5 युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मालिक जतिंदर सिंह भोड़ीवाला, मैनेजर जसबीर सिंह निवासी चाटीविंड, निर्मल सिंह निवासी शहीद उधम सिंह, मनदीप सिंह निवासी सुल्तानविंड, पापी निवासी आसाम के रूप में हुुई है। इसके अलावा 7 लड़कियों में दो लुधियाना, एक देहरादूर, एक तरनतारन और तीन लड़कियां सिटी की शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *