होमगार्ड के जवानों के साथ किया गया है अन्याय, हम करेंगे आंदोलन : राजीव

रांची | झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय किया है। स्वास्थ्य मंत्री का यह कहना कि होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाही करते हैं, इसलिए निजी सुरक्षाकर्मी को रखा जा रहा है। उनका यह बयान अत्यंत ही खेदजनक है। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जब से होमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है, होमगार्ड जवानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूर्व रांची विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों को हटाकर निजी सुरक्षाकर्मी को रख लिया गया। तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकता है। रांची | स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सीपी सिंह को सामान्य शिष्टाचार और भाषा का ज्ञान नहीं है। सीपी सिंह को यह सोचना चाहिए कि वे जिस आरएसएस-भाजपा से आते हैं, उसका कोई योगदान देश की स्वतंत्रता में नहीं है। कहा कि इस देश की मिट्टी को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, पारसी सबने मिलकर अपने खून से सींचा है। सीपी सिंह में हिम्मत है तो वे आरएसएस और भाजपा से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बताएं, नहीं तो समाज से माफी मांगें। रांची | धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं दूसरे कांग्रेस नेताओं के बीच हुई झड़प व मारपीट की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम धनबाद जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि टीम शनिवार को धनबाद जाकर जांच करेगी। इसके बाद टीम बंद लिफाफे में प्रदेश अध्यक्ष को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच करने वाली टीम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रभारी गजेंद्र सिंह हैं। रांची | प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ भाजपा के आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा शब्दों का भ्रम जाल फैला कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। झारखंड की मिट्टी से जुड़े हफीजुल हसन की संविधान के प्रति पूर्ण आस्था और प्रतिबद्धता है। साथ ही अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विश्वास भी है। यदि हफीजुल हसन बातों को ध्यान से सुना जाए तो उन्होंने यही आशय व्यक्त किया है। कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई व अन्य मुद्दों पर बात करें। रांची | केंद्रीय गृह सचिव 25 अप्रैल को झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं। वे रांची में अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मादक पदार्थों के दुरुपयोग, इसके अवैध व्यापार रोकने के लिए किए गए विशेष कार्य या पहल और जागरूकता अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। गृह विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में पुलिस मुख्यालय को भी अपना प्रस्तुतिकरण करना है। केंद्रीय गृह सचिव के साथ अन्य अधिकारी भी झारखंड आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *