झारसुगुड़ा| झारसुगड़ा जिले में रिक्त पड़े 102 होमगार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 4040 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा का आयोजन ओएसएपी बटालियन मैदान में किया जा रहा है। झारसुगुड़ा जिले में होमगार्ड के 102 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए रविवार 28 दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 4040 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस लिखित परीक्षा के बाद 1010 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्र लीक जैसी किसी भी आशंका को रोकने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई है।


