होमवर्क के लिए बॉटल से सिर फोड़ा…दीवार पर पटका:रीवा में टीचर ने 5वीं के छात्र पर किया हमला, बचाने आई बहन को भी पीटा

रीवा में निजी स्कूल की शिक्षिका ने 11 साल के छात्र के सिर पर स्टील की वाटर बोतल दे मारी। उसे बार-बार दीवार पर पटका। बच्चा खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने न तो उसका इलाज कराया और न ही परिजन को सूचना दी। मारपीट की वजह इतनी थी कि छात्र ने होमवर्क पूरा नहीं किया था। घटना जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की है। पीड़ित बच्चे की बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। जब उसने भाई को पिटता देख बीच-बचाव की कोशिश की, तो शिक्षिका मनीषा विश्वकर्मा ने उसके साथ भी मारपीट की। परिजन का आरोप है कि शनिवार (20 दिसंबर) शाम से ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा। खून बहता देख भी उन्होंने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा। रविवार देर रात परिजन खुलकर सामने आए। वे आज (22 दिसंबर) थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। पिता बोले- हैसियत से ज्यादा फीस भरता हूं
पीड़ित छात्र के पिता पुष्पेंद्र पांडेय ने कहा- मैं क्षमता से ज्यादा मेहनत करता हूं। अपनी हैसियत से ज्यादा फीस भर रहा हूं, तो क्या इसलिए कि बच्चों का सिर फोड़ दिया जाए? सिर्फ एक-दो चैप्टर पूरा न होने पर ऐसी सजा दी गई। एफआईआर दर्ज न कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जबकि हम थाने से लेकर एसडीओपी तक अपनी बात कह चुके हैं। सदमे में बुखार आई, बच्चे ने खाना-पीना छोड़ा
परिजन ने बताया कि घटना के बाद बच्चा गहरे सदमे में है। उसे तेज बुखार है। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। स्कूल का नाम सुनते ही वह सहम जाता है। दोस्तों के सामने हुई पिटाई से उसके मन में हीन भावना आ गई है। उसका इलाज जारी है। ABVP का प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रीवा में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले ज्योति स्कूल और सेमरिया में छात्रा के सुसाइड जैसे मामले सामने आ चुके हैं। ज्योति स्कूल मामले में भी राष्ट्रीय बाल आयोग को दखल देना पड़ा था। DEO बोले- घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं
जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने कहा कि निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट की शिकायत संज्ञान में आई है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर शिक्षिका या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें…
10वीं की छात्रा बोलीं- टीचर ने एग्जाम में कपड़े उतरवाए बड़वानी के सेठ जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की एक छात्रा से कपड़े उतरवाने का गंभीर आरोप सामने आने के बाद बुधवार को भारी हंगामा हो गया। छात्रा का आरोप है कि नकल के शक में शिक्षिका ने उससे कपड़े उतारने को कहा और विरोध करने पर यह भी बोला- हमें भी उतारना आता है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *