गिरिडीह| गिरिडीह जिले में होम गार्ड की 708 खाली पदों पर अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा उपायुक्त के निर्देश पर गिरिडीह स्टेडियम में 8 सितंबर से चल रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 18-19 सितंबर को निर्धारित होम गार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा को 23-24 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था। जिला समादेष्टा रवि कुजूर ने शुक्रवार को बताया कि बारिश के चलते गिरिडीह स्टेडियम में जलजमाव हो गया था, जिसे देखते हुए होम गार्ड नियुक्ति टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके बाद शारीरिक जांच परीक्षा की नई तिथि 25-26 सितंबर निर्धारित की गई है। 23-24 सितंबर को सदर प्रखंड गिरिडीह के तकनीकी और गैर-तकनीकी होम गार्ड अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परीक्षा की तिथि में यह बदलाव किया गया है ताकि सभी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकें।


