रमजान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुए कि रमजान के महीने में सिर्फ मुसलमान दुकानदारों से ही मुस्लिम भाई खरीददारी करें। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी हुई। हालांकि अब भोपाल में कांग्रेस के नेता शावर खान ने होर्डिंग लगवाकर मिलकर होली और ईद मनाने की अपील की है। कांग्रेस नेता ने होर्डिंग पर लिखा भोपाल शांति का शहर, मिलकर होली और ईद मनाएंगे
होर्डिंग लगवाने वाले कांग्रेस नेता शावर खान ने कहा, होली भी है और रमजान भी। हम होली भी मनाएंगे और ईद भी मनाएंगे। किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। सोशल मीडिया पर संदेशों का अंबार लगा हुआ है। शरारती तत्व पक्षपाती राजनीति करके भोपाल की शांति भंग करने का काम कर रहे हैं। होर्डिंग के माध्यम से हमने ये संदेश दिया है कि ये भोपाल शहर आम-ओ-अमन का शहर है, शांति का शहर है। हिन्दू-मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हम सब भाई-भाई। हम भोपाल के अवाम को ये बता रहे हैं कि किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। हम सब मिलकर त्योहार मनाएंगे। ‘रमजान में सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से खरीदें सामान’, मैसेज वायरल
पवित्र रमजान की सोमवार से शुरुआत हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर रमजान में सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने का मैसेज वायरल हो रहा था। इन मैसेज को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को चुनौती मत दो। अगर चुनौती दी तो मुसीबत में पड़ जाओगे। वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा था- ये नफरत फैलाने वालों का काम है। यहां पढ़ें पूरी खबर… वायरल मैसेज पर बीजेपी कांग्रेस नेताओं के बयान


