होली का त्योहार सद्भावना व सौहार्द का प्रतीक, इसे आपस में गले लगाकर मनाएं

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का होली मिलन सह बसंत उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। सदस्याओं ने गीत-नृत्य, गेम आदि का आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रभारी अमिता झा ने कहा कि होली सद्भावना और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। महासचिव उषा झा ने सभी सखियों का स्वागत किया। इस अवसर पर होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को होलीमय बना दिया। नमिता झा, पूनम झा, उषा झा, बीना झा, सांस्कृतिक प्रभारी जयंती पाठक आदि ने सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया। मीडिया प्रभारी संजीता भुवनेश के संचालन में आयोजित गेम में प्रथम पुरस्कार कंचन झा को, द्वितीय रेणुका झा को, तृतीय बीना झा व चतुर्थ पुरस्कार नीलम झा को मिला। संजीता और कल्याणी मिश्रा के संचालन में आयोजित दूसरे गेम में प्रीता झा प्रथम व सुजाता झा द्वितीय स्थान पर रहीं। मौके पर किरण मिश्रा, आशा झा, शीला मिश्रा, इंदिरा झा, डॉ. मंजू झा, बीनू चौधरी, शारदा चौधरी, कोषाध्यक्ष सुजाता झा, संगीता मिश्रा, प्रीति प्रिया, लीला झा, अलका झा, रीमा, किरण झा, निशा झा आदि शामिल थीं। भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक समागम में साहित्य, संवेदना और राष्ट्रभाव के विविध रंग एक साथ देखने को मिले, जिससे पूरा वातावरण बौद्धिक और सांस्कृतिक ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता गुस्ताख द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ। गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि बुद्धिनाथ झा थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं लेखक सुखनंदन सिंह सदय ने की। मंच संचालन डॉ. परमेश्वर भारती ने किया। काव्य पाठ की श्रृंखला में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नीतू सिसोदिया ने अपनी मार्मिक कविता हृदय को छुआ, तो दिनेश सिंह ने योगी या मोदी शीर्षक वाली देशभक्ति रचना प्रस्तुत कर नया जोश भरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *