होली के दिन 320 रहेगा पारा, 6 से फिर छा सकते हैं बादल

रांची | मार्च की शुरुआत के साथ ही राजधानी में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, पहले सप्ताह के बाद तापमान में एक बार फिर वृद्धि होगी। मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च के शुरुआती कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा । इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगेगा। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मार्च से राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 8 मार्च तक बनी रह सकती है। इसके कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *